नई दिल्ली, अगस्त 25 -- विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिका की विदेश राज्य मंत्री एलिसन एम हूकर के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग और एक- दूसरे की क्षमताओं के पूरक बनने के अवसरों पर मंथन किया। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि दोनों ने भारत-अमेरिका हिंद महासागर रणनीतिक पहल के तहत चर्चा को आगे बढ़ाने पर विचार किया। यह पहल दोनों देशों के नेताओं ने फरवरी 2025 में शुरू की थी। यह भी पढ़ें- LAC पर शांति और रिश्तों में सुधार... चीन में NSA डोभाल की बड़ी बैठक, क्या बातचीत?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...