भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी...नासा ने जारी की स्मॉग की सैटेलाइट इमेज, कहां-कहां धुंध
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- इन दिनों स्मॉग भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन सबके बीच नासा ने एक तस्वीर जारी की है। नासा ने यह फोटो अंतरिक्ष से ली है। इस तस्वीर में भारत और पाकिस्तान में धुंध और धुएं की चादर नजर आ रही है। यह दिखाता है कि इन क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम के साथ प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह सैटेलाइट इमेज, मॉडरेट रेजोल्यूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरैडियोमीटर ने कैप्चर किया। इसे नासा के फायर इंफॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए उपलब्ध कराया गया। इसमें देखा जा सकता है कि एक मोटी स्लेटी धुंध की परत इंडो-गैंगेटिक मैदानों में फैल रही है। यह धुंध पाकिस्तान से उत्तर भारत होते हुए देश के पूर्वी हिस्सों तक जा रही है।हिमालयी क्षेत्र में असर नहीं यह स्मॉग खास तौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आस-पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.