मॉस्को, दिसम्बर 11 -- दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इन दिनों रूस की यात्रा पर हैं। उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2026 या 2027 में अपने देश की यात्रा करने का आधिकारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 'हम आपको अपने देश में मेजबानी करने में बेहद खुश होंगे।' राष्ट्रपति सुबियांतो का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला जब उन्होंने पुतिन के सामने भारत का जिक्र किया। अपने हल्के-फुल्के अंदाज में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पुतिन से कहा, 'हम हमारे देश में आपका स्वागत करने के लिए बहुत खुश होंगे, क्योंकि भारत ही अकेला ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां आप यात्रा करें।' यह टिप्पणी पुतिन की पिछले सप्ताह भारत यात्रा के संदर्भ में थी। पुतिन ने पिछले सप्ताह भारत की यात्रा की थी, जहां प्रधानमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.