नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 76 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ भारत के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह मुश्किल हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती भी काफी महंगे रहे, जोकि अन्य मैचों में काफी किफायती रहे थे। हालांकि वह एक विकेट लेने में कामयाब रहे और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लगातार 18 पारियों में भारत के लिए विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ा। अर्शदीप सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.