नई दिल्ली, फरवरी 17 -- बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के लगभग डेढ़ साल बाद देश को आज नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। हाल ही हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिली बंपर जीत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान मंगलवार को पीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही बांग्लादेश में एक नए युग की शुरुआत होगी। जहां मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में बांग्लादेश ने खुलकर भारत विरोधी स्टैंड अपनाया, वहीं BNP ने सत्ता में वापसी से पहले अच्छे संकेत दिए हैं। BNP ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही है। वहीं पार्टी के सेक्रेटरी जनरल ने हाल ही में एक बयान में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला दोनों देशों के रिश्तों में खटास की वजह नहीं बनेगा। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BN...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.