नई दिल्ली, मार्च 6 -- भाजपा ने विपक्ष खासकर कांग्रेस के तेल खरीद को लेकर अमेरिकी दबाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मोदी सरकार के लिए देश प्रथम है। उसी के हिसाब से अंतरराष्ट्रीय रणनीति और कूटनीति तय की जा रही है। भाजपा ने कहा, रूस से तेल खरीद लगातार जारी है और बीते एक माह से हर रोज 10 लाख बैरल से ज्यादा तेल रूस से खरीदा जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस एवं उसके नेता राहुल गांधी पर तेल की कमी को लेकर फर्जी खबरें फैलाकर दहशत पैदा करने का आरोप लगाया। अमेरिका द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को इस घटनाक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रणनीतिक तेल कूटनीति की सफलता बताया। केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने कहा कि यह भारत विरोधी राहुल गांधी और कांग्रेस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.