नई दिल्ली, जून 29 -- पटरी पर लौटते दिख रहे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में फिर तनाव की आशंका है। इसकी वजह मुल्क के विपक्षी दल नेशनल सिटिजन्स पार्टी का बयान है, जिसमें भारत से माफी मंगवाए जाने की मांग की जा रही है। साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर भी टिप्पणी की गई है। फिलहाल, इसपर भारत की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी सांसद विपक्ष के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम ने कहा है कि आवामी लीग का 16 साल समर्थन करने के लिए भारत को माफी मांगनी चाहिए। बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक इतिहास में अपनी भूमिका को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के पड़ोसियों के साथ रिश्ते बराबरी और सम्मान के आधार पर होने चाहिए।भारतीय उच्चायुक्त क...