कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में हुए चर्चित भारत हत्याकांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मंगलवार को सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज समेत अन्य सपाइयों को दिवंगत भारत के परिजनों से मुलाकात करने जाना था। इसकी जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी को रोक दिया। नेताओं को उनके घरों में ही बातचीत करके रोका गया। सांसद ने हाउस अरेस्ट किए जाने की बात कही है। हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया गया। स्थानीय कुछ पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया था। इस दौरान गांव के सभी रास्तों पर फोर्स लगा दी गई। यह भी पढ़ें- कटरिया में किशोरी के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सौंपी सहायता राशि आननफानन जोनल दंगा टीम भी वहां भेज दी गई। छोटा अड़हरा गांव निवासी भारत सिंह...