कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- करारी इलाके के चर्चित भारत हत्याकांड मामले में फरार चल रहे इनामी सगे भाइयों को गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद दोनों का चालान कर दिया गया है। इनके पिता को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। छोटा अड़हरा निवासी 28 वर्षीय भारत पुत्र छोटेलाल यादव की रविवार रात गांव में ही कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मोहल्ले में रहने वाले अशोक कुमार पांडेय, उसके दो बेटे आकाश पांडेय व अंकित पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- छतरपुर के खैनी व्यवसायी हत्या मामले में शूटर गिरफ्तार मुख्य आरोपी अशोक कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में नामजद उसके दोनों बेटों पर एसपी सत्...