नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भारत की ओर से रूस और ईरान से तेल खरीद में कमी किए जाने का सीधा फायदा चीन को मिलता दिख रहा है। अमेरिका से ट्रेड डील के एवज में भारत ने रूस और ईरान से तेल की खरीद कम कर दी है। इस बीच ईरान और रूस दोनों ने ही कीमतों में काफी कटौती के साथ चीन को कच्चा तेल ऑफर किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के मुकाबले भारत से रूस की तेल खरीद 40 फीसदी तक कम हो सकती है। इसके अलावा ईरान से पहले ही तेल खरीद में कमी की जा चुकी है। ऐसी स्थिति में दोनों देशों के लिए चीन ही सबसे बड़ा खरीददार बचा है और उसे ही फुल डिस्काउंट के साथ तेल ऑफर किया जा रहा है। हालात यह हैं कि रूस की ओर से चीन को 12 डॉलर प्रति बैरल की दर से तेल बेचा जा रहा है। यह बीते महीने के मुकाबले 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट है। इसके अलावा ईरानी लाइट क्रूड भी 11 डॉलर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.