संभल, मई 4 -- गवां के आर्य समाज मंदिर में रविवार को भारत स्वाभिमान संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठनात्मक ढांचे को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों और योग शिक्षकों की सहमति से जनपद की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। बैठक के जिला प्रभारी रामवीर सिंह शास्त्री और युवा भारत के जिला प्रभारी यशपाल शास्त्री ने स्पष्ट किया कि संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले महीने होने वाली मासिक बैठक में सभी समितियों और प्रभारियों का पुनर्गठन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अरवल जिले में 25 दिनों का लगाया जाएगा योग शिविर इस दौरान राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री द्वारा नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.