बागेश्वर, मार्च 28 -- कांडा को पृथक विकासखंड बनाने मांग की मांग को लेकर कालिका मंदिर में छठे दिन भी महातपस्या जारी रही। आंदोलन के तहत महातपस्या कार्यक्रम में दीपक वर्मा तथा हिमांशु कांडपाल अनशन पर बैठे। आंदोलन को समर्थन देने भारत स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को जायज ठहराते हुए कहा कि क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पृथक विकासखंड की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। कहा कि कांडा-कमस्यार घाटी का विकास आगे नहीं बढ़ सका है। विकास खंड के लिए उन्हें जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी होती है। इसमें उनका धन तथा समय बर्बाद हो रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि वह अंतिम दम तक यह जंग लड़ेंगे। सरकारों ने कांडावासियों को छला है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.