मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने पतंजलि के 31 एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के 16 साल पूरे होने पर जिला कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर योग के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ मथुरा प्रसाद व राजवर्धन ने कराया। पतंजलि प्रभारी खिलेंद्र सिंह सत्नीक यजमान रहे। इसके बाद भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी जितेंद्र आर्य एवं संरक्षक ज्ञानेंद्र गांधी सदस्यों के साथ भारत स्वभिमान का ध्वज फहराया। संरक्षिका सुदेशार्य, विजय कुमार, राकेश, संजीव पूनिया, वनवारी सिंह, प्रकाशवीर सैनी, जयपाल सिंह, सुभाष खोकर, लक्ष्मी यादव, गायत्री आर्य, गीता, विनीता, पुष्पा, अदिति, नौ सिंह, अमित तोमर, कुलदीप, सुभाष राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.