शामली, दिसम्बर 6 -- शामली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए उनके नाम, खान-पान और पारंपरिक परिधानों का सुंदर प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान बच्चों ने तंबू निर्माण, फूड प्लाजा, तथा हस्तकला कौशल का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। बच्चों की रचनात्मकता और अनुशासन देखकर सभी अतिथि भाव-विभोर नजर आए। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. हीरासिंह, जिला संगठन आयुक्त गीता रानी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गायत्री देवी, होली मदरलैंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद, प्रधानाचार्य अनुज चौरसिया, पूजा मलिक, भावना सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.