पटना, अप्रैल 13 -- भारत स्काउट और गाइड के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए 27 अप्रैल को अरविंद महिला कॉलेज, पटना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्राचार्य, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को इसमें शामिल होना अनिवार्य है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नए पाठ्यक्रम की जानकारी देना और दल संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान करना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सह भारत स्काउट एंड गाइड के सह सभापति साकेत रंजन ने सभी संबंधित स्कूलों को पत्र लिख कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। आयोजकों के अनुसार, स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और छात्रों को बदलते परिदृश्य के अनुसार प्रशिक्...