हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद नैनीताल की ओर से बेसिक, एडवांस और कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर स्काउट-गाइड आंदोलन से जुड़े शिक्षकों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 55 स्काउट मास्टर और 59 गाइड कैप्टन भाग ले रहे हैं। एडवांस कोर्स में 12-12 स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन शामिल हैं। वहीं कब-बुलबुल प्रशिक्षण में 17 कब मास्टर और 15 फ्लॉक लीडर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला मुख्यायुक्त जीआर जायसवाल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र साह, जिला सचिव आरएस जीना, जिला संगठन आयुक्त स्काउट चंद्र लाल, जिला संगठन आयुक्त गाइड सीमा सेन, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट एमएस सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.