नई दिल्ली, जून 16 -- कावासाकी लवर्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी भारत में अपने 500cc लाइनअप को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी में है। इसके तहत कावासाकी की दो मशहूर बाइक्स कावासाकी एलिमिनेटर (Kawasaki Eliminator) और कावासाकी निंजा 500 (Kawasaki Ninja 500) को भारतीय मार्केट से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया जाएगा। खबर है कि सबसे पहले एलिमिनेटर की बिक्री बंद की जाएगी। उसके कुछ समय बाद निंजा 500 को भी मार्केट से हटा लिया जाएगा। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, इन दोनों ही बाइक्स के बंद होने के पीछे सरकार के नए नियम और इनकी सुस्त बिक्री को मुख्य वजह माना जा रहा है।क्या हैं बंद होने के कारण इन दोनों बाइक्स को बंद करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि ये भारत में लागू हो चुके नए E20 फ्यूल (20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल) मानकों के ...