नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- एलन मस्क भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक लाने के लिए इन दिनों कुछ ज्यादा व्याकुल हैं। पिछले कुछ दिनों से वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। उनके पोस्ट के बाद सवाल उठ रहा है कि स्टारलिंक को भारत में इजाजत क्यों नहीं मिल रही। असल में, स्टारलिंक को कई देशों में विवादों का सामना करना पड़ा है। इनमें कानूनी झगड़े, युद्ध के दौरान सेवा बंद होना, बिना अनुमति इस्तेमाल और तस्करी के आरोप शामिल हैं। यह सेवा लड़ाई वाले इलाकों और खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाने में मददगार रही है, लेकिन निजी सैटेलाइट नेटवर्क के इस्तेमाल और नियमों के पालन को लेकर सवाल भी खड़े हुए हैं। हम आपको आज उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां स्टारलिंक को जांच या विवाद का सामना करना पड़ रहा ह...