नई दिल्ली, जुलाई 22 -- कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पाकिस्तान पहुंचीं थीं। सोमवार को उनकी यात्रा पूरी होने से पहले ही कनाडा ने इस्लामाबाद को करोड़ों डॉलर की सौगात दे दी है। खबर है कि उन्होंने 47 मिलियन डॉलर से ज्यादा का सहयोग करने का ऐलान किया है। ये रकम विकास कार्यों और सुरक्षा सहयोग में खर्च की जानी है। खास बात है कि पाकिस्तान को बड़ी मदद का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब कनाडा लगातार भारत के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के मुताबिक, आनंद ने कहा है कि कनाडा इंटरपोल, UN ऑफिस ऑफ ड्रग्स एंड क्राइम और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के साथ प्रोजेक्ट्स के लिए 2.2 मिलियन डॉलर से ज्यादा की नई फंडिंग देकर पाकिस्तान की कोशिशों में अपना सहयोग बढ़ाएगा। साथ ही उन्होंने कनाडा से जुड़े 3 प्रोजेक्ट्स के लिए 45 मिलियन ड...