अररिया, जून 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की टीम ने जोगबनी बीसीपी गेट के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक एवं स्किन केयर उत्पाद जब्त किया। इस दौरान एक नेपाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 56वीं वाहिनी एसएसबी के आई समवाय जोगबनी की बीआईटी टीम ने बीसीपी गेट जोगबनी के समीप सीमा स्तंभ संख्या-180 के नजदीक भारत की ओर लगभग पांच मीटर दूरी पर जांच के दौरान एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न ब्रांडों के कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद हुए। जब्त सामान में डॉट एंड की सन स्क्रीन के 60 पीस, सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम के 15 पीस तथा मामाअर्थ राइस वॉटर ड्यूई एक्टिव सीरम के 32 पीस शामिल हैं। यह भी पढ़ें- भारत से नेपाल ले जाए जा रहे कॉस्मेटिक उ...