सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी ककरहवा ने जवानों ने एक नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ नेपाल ले जाते समय बरामद कर लिया। बरामद लड़की व युवक को एएचटीयू के सुपुर्द कर दिया।एसएसबी जवानों ने बॉर्डर के पास एक लड़के व लड़की को नेपाल सीमा की ओर जाते देखा। उन्होंने रोक कर पूछताछ की तो लड़के ने अपना नाम राम औतार पुत्र सियाराम निवासी मधुवनी, वार्ड नंबर10, जिला रुपन्देही नेपाल बताया गया। पूछताछ में बताया कि नाबालिग लड़की से केवल फोन पर बात होती थी। उसे अपने साथ नेपाल ले जा रहा हूं। लड़की के परिजनों को फोन कर बात करने पर ज्ञात हुआ कि लड़की की अभी तक शादी नहीं हुई है और लड़की के नेपाल जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। बरामद लड़की व युवक को एएचटीयू के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.