महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत से कस्टम शुल्क चोरी कर नेपाल लाए जा रहे अवैध सामानों के खिलाफ नवल परासी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख 11 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तस्करी कर लाए गए सामानों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय भेज दिया है। नवलपरासी जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि जिला प्रहरी कार्यालय और मातहत पुलिस इकाइयों की टीमों ने अलग-अलग तिथियों में जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 12 लाख रुपये के कपड़े जब्त इस दौरान भारत से भंसार चोरी कर अवैध रूप से नेपाल लाए जा रहे सामान बरामद किए गए। जब्त सामानों का अनुमानित मूल्य 13 लाख 11 ...