भारत से तस्करी कर नेपाल पहुंचाई गई नशीली दवाओं की खेप बरामद
महाराजगंज, नवम्बर 19 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल पहुंचाई गई प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ नेपाल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 2410 ट्रामाडोल टैबलेट, 2500 फेनारगन इंजेक्शन और 49 हजार 790 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।जिला पुलिस कार्यालय भरतपुर, चितवन के सूचना अधिकारी चंद्र भूषण यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भरतपुर महा नगरपालिका-11 स्थित मनकामना टोल में छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी लेने के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं और नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरतपुर महानगरपालिका निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.