नई दिल्ली, फरवरी 19 -- टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की। उन्हें कमतर बताया। जवाब में मौजूदा टीम के अहम सदस्य शादाब खान ने शेखी बघारी कि हमने तो कम से कम एक बार वर्ल्ड कप में भारत को हराया भी है, आप तो एक बार भी नहीं जीते। अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने शादाब को नसीहत देते हुए पूर्व क्रिकेटरों के कद का अपने अंदाज में जिक्र किया है। वहीं वर्ल्ड कप में भारत के हाथों हार के बाद मोहम्मद आमिर ने कहा है कि एक दौर था जब भारत हमसे खौफ खाता था। अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं। मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान की मौजूदा क्रिकेट टीम और 1990 के दशक की टीम से तुलना की। उन्होंने दावा किया कि एक दौर में पाकिस्तानी टीम को जो इज्जत मिलत...