जमशेदपुर, जनवरी 25 -- जमशेदपुर l भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंदजी महाराज की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीश्री त्रिशूल उत्सव का रविवार को समापन हो गया। सुबह भजन कीर्तन के साथ अनुष्ठान कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद विश्व शांति के लिए हवन हुआ। त्रिशूल उत्सव के अंतिम दिन परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट महाभोग का वितरण किया गया। इसके पूर्व अन्नकूट पूजा की गई। पूजा के बाद दोपहर 12 बजे इसकी शुरुआत हुई। संघ के स्वामी और गणमान्य लोगों द्वारा पूजा संपन्न किए जाने के बाद भोग का वितरण शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा और इसमें 5000 से अधिक लोगों ने प्रसाद पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.