दुमका, जुलाई 30 -- रानेश्वर।भारत सेवाश्रम संघ पाथरा के प्रार्थना सभागार में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को वैदिक विश्व शांति यज्ञ, भजन-कीर्तन, विशेष पूजार्चना एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वामी नित्यव्रतानन्द जी महाराज एवं स्वामी अर्णवानन्द जी महाराज ने किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्।" जैसे वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण श्रद्धा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती की इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार दास, डॉ. गोप...