मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। नई दिल्ली में 13-14 फरवरी को आयोजित रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक व चुनाव में मुजफ्फरपुर के भरत कुमार साहू संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं, डॉ. रवि दत्त गौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष), निर्देश शर्मा (महासचिव) और तरसेम शर्मा (कोषाध्यक्ष) चुने गए। बिहार राज्य रोप स्किपिंग संघ की अध्यक्ष कविता प्रसाद साह ने उन्हें बधाई दी। बताया गया कि 23 से 29 मार्च तक मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित होगा, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। दिल्ली एवं हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक शिविर का संचालन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.