नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अपनी पूरी जिंदगी भारत में बिताने वाला एक शख्स अब यहां से दूर जाना चाहता है। लगभग 50 सालों तक यहां रहने और करीब 10 करोड़ की सेविंग्स इकट्ठा करने के बाद इस शख्स का कहना है कि भारत के बड़े शहर रहने लायक नहीं हैं और यहां सुकून नाम की कोई चीज नहीं है। इस शख्स का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पोस्ट में शख्स का कहना है कि दिल्ली और बैंगलोर जैसे शहरों में हर तरफ भीड़ और गंदगी है। पोस्ट का शीर्षक है, "मेरे पास 10 करोड़ की संपत्ति है और अब मैं इस 'सर्कस जैसे भारत' से थक चुका हूं।" शख्स ने लिखा कि वह करीब 50 साल का है और इतनी बचत होने के बावजूद बेंगलुरु या दिल्ली जैसे शहरों में रहना अब रोज की जंग जैसा लगता है। उसने लिखा, "50 की उम्र में 10 करोड़ होना जीत जैसा लगना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.