नई दिल्ली, अगस्त 12 -- भारत सरकार ने बुधवार को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ (टीटीएफआई) सख्त कदम उठाया है। खेल मंत्रालय ने 'प्रशासनिक कमियों' का हवाला देते हुए फेडरेशन की मान्यता निलंबित कर दी। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि पहले जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का 'संतोषजनक जवाब नहीं मिलने' और समय पर चुनाव नहीं करा पाने के कारण भारतीय टेबल टेनिस महासंघ को निलंबित किया है। मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से खेल के संचालन के लिए तदर्थ समिति गठित करने को कहा।मेघना अहलावत पहली महिला अध्यक्ष मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ''अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईटीटीएफ) के परामर्श से एक आंतरिक नियामक तंत्र बनाने के लिए आईओए उचित कदम उठाएगा जिसमें तदर्थ समिति का गठन भी शामिल है। ऐसा तब तक रहेगा जब तक टीटीएफआई में विधिवत गठित प्रशासनिक ढांचा बहाल नही...