बागेश्वर, मार्च 16 -- पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों, विशेषकर ईरान सहित अन्य क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से वहां मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि भारत सरकार पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में संबंधित देशों में रह रहे भारतीयों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक सऊदी अरब (रियाद) के लिए 966 11 4884697 तथा 800 247 1234 (टोल फ्री), बहरीन के लिए 973 39418071, कुवैत के लिए 965 65501946 और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 971 24...