भारत सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह ने की फौजदारी बाबा की पूजा-अर्चना
दुमका, जून 27 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्ररलय के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से जनकल्याण, शांति एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मंदिर पुरोहित ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मंत्री ने बाबा फौजदारीनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया और रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना की।मंदिर के पुरोहितों ने उन्हें माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता सहित दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना भी कराई। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं आरती के बीच संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने परिवार सहित सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- विधायक बसंत सोरेन ने किया बाबा बासुकीनाथ का श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.