चतरा, जुलाई 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के सांसद तोखन साहू ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया । उनके आगमन पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में इनका जोरदार स्वागत किया गया । इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने सर्वप्रथम मां भद्रकाली के पूजा अर्चना करने के पश्चात सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर ,राम जानकी मंदिर, कोटेश्वर नाथ मंदिर, पंचमुखी जी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि अद्भुत व अलौकिक है माता भद्रकाली की नगरी । यह भी पढ़ें- Latehar News: बालूमाथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को दिए सफलता के मंत्र केंद्रीय राज्य मंत्री को मंदिर प्रबंधन क...