अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को सीएचसी अकराबाद के अंतर्गत दो आरआई सेशन का निरीक्षण व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चल रही गतिविधियों का मूल्यांकन किया। टीम ने कटहरा और भूपाल गढ़ी ग्राम में पहुंचकर टीकाकरण, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन और दस्तक अभियान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। एएनएम द्वारा टीम को क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने ग्रामीणों से भी संवाद कर आशा कार्यकर्ताओं के भ्रमण, टीकाकरण कार्यक्रम और दस्तक अभियान के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सघन जांच, दो मशीनें सील कीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतुष्टि व्यक्त की। इसके ...