धनबाद, मार्च 3 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में सोमवार से हैरिटेज नेटवर्क जनरल असेंबली-2026 शुरू हो गया। आई2एच बिल्डिंग स्थित टेक्समिन हॉल यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 4 मार्च तक चलेगा। यह आयोजन संस्थान के डीन (इंटरनेशनल रिलेशंस एंड एल्युमिनाई अफेयर्स) कार्यालय द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इस जनरल असेंबली में भारत समेत यूरोप के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविद, संस्थान प्रमुख और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान आईआईटी आईएसएम के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने संस्थान के शताब्दी वर्ष में इस तरह के आयोजन को ऐतिहासिक महत्व रखने वाला बताया। उन्होंने ज्ञान हस्तांतरण के साथ-साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संयुक्त मास्टर्स कार्यक्रम को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता ग्वेनेल गिलर्मे ने टीआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.