नई दिल्ली, मार्च 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दुनिया चिंताजनक स्थिति से गुजर रही है और भारत इन चुनौतियों का सामना पूरी दृढ़ता से कर रहा। सोमवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से लेकर वैश्विक पश्चिम और वैश्विक दक्षिण से लेकर पड़ोसी देशों तक भारत सभी के लिए भरोसेमंद साझेदार है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया युद्ध और अन्य संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका प्रभाव पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा। जब दुनिया इतने खेमों में बंटी हुई है, भारत ने अभूतपूर्व और अविश्वसनीय कड़ियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं, हम किसके साथ हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं। हम भारत के हितों, शांति और संवाद के साथ हैं। उन्होंने कहा, इस संकट के समय, जब वैश्विक आपूर्ति श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.