नई दिल्ली, जुलाई 9 -- भारत संग अप्रैल में हुए ट्रेड डील को लेकर न्यूजीलैंड गदगद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने इसे लेकर बड़ी बात कही है। पीएम लक्सम ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि यह समझौता न्यूजीलैंड के कारोबारों को भारतीय बाजार में पहुंच देकर एक जबरदस्त उछाल देगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके तहत भारत में निर्यात किए जा रहे 57 फीसदी उत्पादों को टैरिफ के दायरे से बाहर रखा जाएगा। दोनों देशों के बीच आर्थिक फायदों को रेखांकित करते हुए न्यूजीलैंड के पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पहले ही दिन से भारत जाने वाला उनका आधा से ज्यादा निर्यात पूरी तरह से टैरिफ फ्री हो जाएगा। लक्सन ने व्याप...