शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समूह का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विधायी संवाद और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है। मनोनयन की सूचना पर समर्थकों में उत्साह देखा गया। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह संसदीय कूटनीति के माध्यम से भारत-श्रीलंका संबंधों को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...