नई दिल्ली, अगस्त 7 -- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। इस सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्रीलंका को रविंद्र जडेजा से है सबसे बड़ा खतरा, आंकड़े दे रहे गवाहीदर्शकों को मुफ्त में मिलेगी एंट्री श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा ,'' श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा जिससे क्रिकेटप्रेमियों को विश्व स्तर...