हरिद्वार, अक्टूबर 19 -- योग गुरु स्वामी रामदेव ने दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जताते हुए बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में दुष्कर्म की एक भी घटना नहीं होनी चाहिए। रामदेव ने भ्रष्टाचारियों और गोहत्या के मामलों में भी कठोर सजा दिए जाने की बात कही। वह सोमवार को रामनवमी के अवसर पर बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ में कन्या पूजन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। स्वामी रामदेव ने कन्याओं के चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय दृष्टि में संपूर्ण सृष्टि देवीमय है। हर नाम, रूप और स्वरूप में भगवती के दर्शन किए जाते हैं। ऐसे में छोटी-छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। नवरात्र और रामनवमी जैसे ...