नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ''भारत व्यापार महोत्सव-2026'' को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यह कार्यक्रम 12 से 15 अगस्त तक होगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मथुरा रोड और भैरों मार्ग से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा कि महोत्सव में देशभर से करीब 25 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। व्यवस्था को बनाने के लिए उस दौरान मथुरा रोड, भैरों मार्ग व आसपास के अन्य मार्गों पर किसी भी वाहन को रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- वाहन चालक ध्यान दें! दिल्ली में इन सड़कों पर जाने से बचें, क्या हैं वैकल्पिक रूट? यदि इन म...