नई दिल्ली, अगस्त 15 -- भारत शुक्रवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और भारत की दोस्ती को स्पेशल बताते हुए भारत के लिए खास संदेश भेजा है। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं भेजते हुए कहा है कि भारत वैश्विक स्तर पर मिल रहे सम्मान का पूरा हकदार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारत स्थित रूसी दूतावास ने लिखा, "व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं भेजीं।" अपने संदेश में पुतिन ने भारत की उपलब्धियों पर जोर डालते हुए कहा, "भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। भारत को वैश्विक मंच पर जो सम्मान मिल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.