भारत-वेस्टइंडीज टी-20 : दोपहर 3 बजे से टिकट वालों को ही स्टेडियम तक जाने की अनुमति
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएससीए स्टेडियम में नौ अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों और जेएससीए पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। दोपहर तीन बजे दर्शकों के लिए प्रवेश शुरू होने से पहले बिना टिकट वाले लोगों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा बलों की तैनाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.