बिहारशरीफ, मार्च 9 -- जिले में देर रात तक होती रही आतिशबाजी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी खुशी पावापुरी, हिन्दुस्तान टीम। टी-20 क्रिकेट में भारत फिर से विश्वविजेता बन गया है। देश की इस उपलब्धि से नालंदा झूम रहा है। रविवार की रात जैसे ही मैच का समापन हुआ, लोग अपने घरों से बाहर निकल गये। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। होली के मौके पर जिले में दिवाली का नजारा दिख रहा था। पावापुरी सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए और टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। उप मुख्य पार्षद संजीव प्रसाद सिंह उर्फ निवास, प्रिंस राज, श्रीकांत शर्मा, पंकज सिन्हा, अजय कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.