मेरठ, मई 11 -- भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा ने 12वां स्थापना दिवस प्यारे लाल शर्मा स्मारक बच्चा पार्क में मनाया गया। अध्यक्षता नीरज अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि डॉ. कविता त्यागी रहीं। शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। संचालन अंजलि मित्तल, नीति शर्मा द्वारा किया गया। नशा मुक्ति पर आधारित नाटिका और शहीदों को समर्पित प्रस्तुतियों ने जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। जेएल गुप्ता, अनिल दत्त शर्मा, त्रिमल सिंह, यतेंद्र कुमार, नीरू शर्मा, रविता, ममतेश्वरी, हेमलता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...