शामली, मार्च 2 -- भारत विकास परिषद की मेन शाखा शामली द्वारा स्थानीय बड़ा बाजार स्थित श्री मंदिर ठाकुर द्वारा में होली मिलन पारिवारिक सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष अरिहंत जैन, सचिव मनीष कुमार जैन एवं अनिल कुमार सिंघल द्वारा किया गया। उत्तर मध्य-1 के निवर्तमान क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनीत कुमार सिंघल ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। होली मिलन समारोह के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समयबद्धता पुरस्कार के तहत समय पर पहुंचने वाले सदस्यों को सम्मानित कर अनुशासन का संदेश दिया गया, जिसमें आशीष संगल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मनोरंजन के लिए तंबोला, फास्टेस्ट कॉल विन्स' प्रतियोगिता हुई, जिसमें शिप्रा रसवंत विजेता रहीं। वहीं 'कपल गेम' में अंकित जैन, आशीष जैन...