रुडकी, जून 1 -- भगवानपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि परिषद सेवा के साथ भावी पीढ़ी को संस्कार देने का कार्य करती है। सोमवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद में भावी पीढ़ी को विशेष रूप से युवाओं को संस्कार देने के साथ-साथ राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित की जाती है। प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने नवीन दायित्वधारियों को शपथ दिलाकर उन्हें गत वर्ष से भी श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह व कार्यशाला हुई संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...