नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल। भाविप नैनीताल शाखा का वार्षिक चुनाव रविवार को मल्लीताल गोवर्धन हाल में कराया गया। जिसमें नरेंद्र कुमार पपनोई को अध्यक्ष और गीता पांडे को सचिव चुना गया।चुनाव प्रक्रिया हल्द्वानी भारत विकास परिषद के डॉ. अतुल राजपाल की देखरेख में हुई। कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, संयोजक महिला सहभागिता ज्योति ढौंडियाल को बनाया गया। इसके अलावा अमिता साह को संयोजक संस्कार, मीनू बुधलाकोटी को संयोजक सेवा, भगवती बिष्ट को संयोजक संपर्क और दीपक गुरुरानी को संयोजक पर्यावरण मनोनीत किया गया। इस दौरान संरक्षक डीसी सिंह खेतवाल, राजेश शर्मा, आदित्य साह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...