प्रयागराज, मार्च 23 -- भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को नवसंवत्सर व सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर यादव व विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष शुक्ल रहे। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह ने अतिथियों का परिचय दिया। संयोजक दीपक अग्रवाल व अध्यक्ष अरविंद भार्गव ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य अरविंद शरण दरबारी, डॉ. बीबी अग्रवाल, केएन कुमार व राजीव रतन भार्गव सहित 11 लोगों को विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया। शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद भार्गव, सचिव दीपक अग्रवाल व कोषाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। संचालन असीम मुखर्जी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.