रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- असद जावेद, खटीमा। भारत विकास परिषद शाखा खटीमा द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के माध्यम से लगाए गए शिविर में लगभग 40 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें से जांच कर 26 लोगों का रक्त लिया गया। शिविर का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा एवं प्रांतीय संयोजक सेवा सुनील रैदानी ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दलजीत खिंडा, अध्यक्ष दीपक बत्रा, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमरनाथ गोयल, विक्रम गुलाटी, दीपचंद खर्कवाल, हरप्रीत महल, हरप्रीत गावा, मुकेश गुप्ता, संतोष अग्रवाल, विकास गोयल, नवनीत अरोड़ा, नीरज वर्मा, सुखजीत खिंडा, सुरेश सती आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.