हरदोई, जून 2 -- हरदोई। भारत विकास परिषद ने आम जनमानस के लिए शीतल जल व्यवस्था (वाटर कूलर) को स्थानीय श्री शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा (अटल चौक) पर स्थापित किया है l इसका शुभारम्भ परिषद के सम्मानित सदस्यों के साथ श्री हनुमान जी के पूजन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया l यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने वितरित किया शरबत शुभारम्भ का कार्यक्रम परिषद के सम्मानित सदस्य डॉ. अजय अस्थाना एवं डॉ सी. के. गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर (वाटर कूलर) शीतल जल व्यवस्था का शुभारम्भ भक्त जन एवं आम जनमानस हेतु किया। परिषद के अध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने कहा कि इस भयंकर गर्मी के मौसम में परिषद द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर जन हित में समर्पित है l शाखा गतिविधि संयोजक सेवा अशोक सिंह आज़ाद ने कहा नर सेवा नारायण सेवा की भावना से शीतल जल सेवा की अच्...